फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tourism in Katarniaghat will remain closed for four months starting July 1.

Bahraich News: कतर्नियाघाट में एक जुलाई से चार माह बंद रहेगा पर्यटन

Sat, 27 Jun 2026 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tourism in Katarniaghat will remain closed for four months starting July 1.
कतर्नियाघाट ​स्थित जंगल।
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग आने वाले पर्यटक इस सत्र में अब महज चार दिन ही वन्यजीवों को दीदार कर सकेंगे। आगामी 30 जून को वर्तमान पर्यटन सत्र का समापन हो जाएगा। इससे एक जुलाई से पर्यटन गतिविधियां रोक दी जाएंगी। इसके बाद नवीन पर्यटन सत्र का शुभारंभ 15 नवंबर के बाद किया जायेगा। ऐसे में पर्यटक चार महीने बाद ही दोबारा वन्यजीवों को स्वच्छंद विचरण करते व यहां की प्राकृतिक छटाओं को देख सकेंगे।
विज्ञापन

मानसून के दौरान पानी बरसने से जंगल के कच्चे रास्ते क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इससे पर्यटकों की आवाजाही जोखिमपूर्ण हो जाती है। इसके साथ ही यही समय बाघ, तेंदुआ, बारहसिंगा, घड़ियाल सहित अनेक दुर्लभ वन्यजीवों के प्रजनन और शावकों के पालन-पोषण का होता है। ऐसे में मानवीय हस्तक्षेप कम करने और वन्यजीवों को शांत एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई जाती है।
विज्ञापन

इस पर्यटन सत्र में कतर्नियाघाट ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने बाघ, तेंदुआ, बारहसिंगा, घड़ियाल, मगरमच्छ तथा दुर्लभ पक्षियों के दीदार किए। घने जंगल, गेरुआ नदी का मनोहारी दृश्य और समृद्ध जैव विविधता ने कतर्नियाघाट को एक बार फिर प्रदेश के प्रमुख इको-टूरिज्म स्थलों में शामिल रखा। मानसून अवधि में वन विभाग जंगल के पर्यटन मार्गों की मरम्मत, रखरखाव तथा अन्य संरक्षण कार्य कराएगा, ताकि अगले पर्यटन सत्र में पर्यटकों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मौसम अनुकूल रहने पर नवंबर अभयारण्य को दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 तक कर सकते हैं भ्रमण

प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित ने बताया कि 30 जून को पर्यटन सत्र समाप्त हो जाएगा। एक जुलाई से मानसून अवधि के लिए सभी पर्यटन गतिविधियां बंद रहेंगी। इस दौरान मार्गों के रखरखाव और संरक्षण कार्य कराए जाएंगे। मौसम अनुकूल रहने पर नवंबर से अभयारण्य दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने पर्यटकों से 30 जून तक ही भ्रमण की योजना बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed