फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tools to be purchased from Nandapara to 2 crores

नानपारा में दो करोड़ से खरीदे जाएंगे उपकरण

Sat, 27 Jul 2019 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Tools to be purchased from Nandapara to 2 crores
नानपारा (बहराइच)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नानपारा नगर क्षेत्र को व्यवस्थित करने के लिए दो करोड़ की लागत से उपकरणों की खरीद की जाएगी, जिससे नगर क्षेत्र की साफ-सफाई तथा अन्य कार्य सुचारु तरीके से हो सकें। इसके लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। बजट की स्वीकृति मिलते ही नपाप प्रशासन ने उपकरणों के खरीद की कवायद तेज कर दी है।
विज्ञापन

नानपारा नगर क्षेत्र की आबादी लगभग सवा लाख है। लेकिन नगर पालिका परिषद के पास संसाधनों की कमी होने के चलते अक्सर नगर क्षेत्र के कई वार्डों में कूड़े की उठान समय से नहीं हो पाता। प्रकाश की व्यवस्था दुरुस्त करने में भी कठिनाइयां आती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आधुनिकतम उपकरण न होने के कारण अन्य दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। इसके चलते नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को और व्यवस्थित करने के लिए पांच मिनी टाटा ट्रक, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, 25 ई-रिक्शा व 50 हत्थू ठेला की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत करते हुए अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि स्थानीय निकाय निदेशक की लखनऊ में हाल ही में हुई बैठक में नगर पालिका परिषद की मांग को मंजूरी दे दी गई है। इन उपकरणों की खरीद पर लगभग दो करोड़ का व्यय होगा। बजट अवमुक्त होते ही उपकरणों की खरीद की जाएगी, जिससे नगर क्षेत्र की व्यवस्थाएं और बेहतर की जा सकेंगी।

इस बारे में अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि स्थानीय निकाय निदेशक की संस्तुति मिलने के बाद बजट को हरी झंडी मिल गई है। शीघ्र ही धन अवमुक्त हो जाएगा। लगभग दो करोड़ की धनराशि उपकरणों की खरीद पर व्यय की जाएगी।
इन उपकरणों की होगी खरीद
मिनी टाटा ट्रक - पांच
ट्रैक्टर ट्रॉली - दो
ई-रिक्शा - 25
हत्थू ठेला - 50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed