फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   toll plaza broke in storm

आंधी में टूटा टोल प्लाजा, टला हादसा

Wed, 04 May 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
toll plaza broke in storm
कैसरगंज में मंगलवार की रात को आयी आंधी में ढहा टोल प्लाजा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। भीषण गर्मी का सामना कर रहे तराईवासियों को मंगलवार रात अचानक आए आंधी-पानी से निजात तो मिली लेकिन कई जगह ये आफत भी बना। आंधी में कई ग्रामीणों के छप्पर और टिन की छतें उड़ गईं।
विज्ञापन


कई जगह पेड़ भी धराशायी हो गए। लखनऊ-बहराइच एनएच 28 पर कैसरगंज के पास निर्माण्‍ााधीन टोल प्लाजा की छत भी ढह गई। रात होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


वहीं, झमाझम बारिश के चलते फखरपुर विकासखंड के सहकारी समिति के गोदाम में पानी घुस गया, जिससे गेहूं व खाद का बोरियां भीग गईं। जिले के कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ओले चने के आकार के थे, जिससे कहीं से नुकसान की खबर नहीं है। इसके बाद बुधवार की सुबह फुहारों के साथ हुई। लेकिन, कुछ ही घंटे में निकली चटख धूप ने फिर उमस बढ़ा दी।

मंगलवार रात एक बजे के आसपास मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी आ गई और इसके थमते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। रात दो बजे तक बरसात हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई। लेकिन, आंधी-पानी के चलते जिले में भारी नुकसान भी हुआ।

कैसरगंज के पास एनएच28 के टोल प्लाजा सेंटर की छत ढह गई। इससे रात में आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने क्रेन और जेसीबी की मदद से आधे घंटे बाद रास्ता बनाकर आवागमन दुरुस्त कर दिया लेकिन छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

उधर, आंधी के चलते महसी तहसील के बेलहा-बेहरौली तटबंध पर रामदुलारे, महेश, मोहित, मृत्युंजय, पाटनदीन के छप्पर उड़ गए। दिलदार तथा फत्तेपुरवा निवासी मुनीम के टिनशेड की छत भी आंधी में उड़कर 500 मीटर दूर जा गिरी।

हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। चहलारीघाट-बाईपास मार्ग पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। बारिश के चलते फखरपुर के गजाधरपुर में स्थित सहकारी समिति के गोदाम में पानी घुस गया।

सचिव जीतेंद्र सिंह ने सुबह गोदाम का हाल देखा तो सकते में आ गए। गेहूं के 50 बोरे और उर्वरक की 35 बोरियां भीग चुकी थीं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर उर्वरक और गेहूं की बोरियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना शुरू किया। 

ग्रामीण अंचलों में सुबह बहाल हुई बिजली

आंधी-पानी के चलते ग्रामीण अंचलों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। रिसिया में रात एक बजे ही बिजली गुल हो गई। वहीं महसी, कैसरगंज, हुजूरपुर, फखरपुर, मिहींपुरवा, नवाबगंज और पयागपुर क्षेत्र में भी जगह-जगह शॉर्ट सर्किट और फ्यूज उड़ने की घटनाएं हुईं। तार भी टूटे। सभी जगह विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे के बाद शुरू हो सकी। 


बिजली गिरने से सोलर प्लांट जला

राजीचौराहा। आंधी-पानी के दौरान हरदी थाना अंतर्गत बंभौरी गांव निवासी योगेश मिश्रा के फूस के छप्पर पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरी। छप्पर में लगा सोलर प्लांट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। छप्पर में आग लग गई। गनीमत रही कि उस समय तेज बारिश भी हो रही थी, जिसके चलते लोगों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पाकर लेखपाल अखिलेश ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है। 

अभी दो दिन और रहेगी बदली 

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते तराई में कम हवा के दबाव का क्षेत्र बनने से अचानक मौसम परिवर्तित हुआ। उन्होंने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को बदली और रात में बूंदाबांदी के संकेत मिल रहे हैं।

श्रावस्ती में लोगों को राहत

श्रावस्ती। यहां भी रात में आंधी-पानी का दौर चला लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। बुधवार सुबह से बादलों की लुकाछिपी का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। ऐसे में मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। इससे सूरज की तपिश से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली।


मौसम अनुकूल देख किसानों ने खेतों में जुताई शुरू कर दी है। जिला कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुमार बताते हैं कि अब किसानों को चाहिए कि वह अपने खेतों की जोताई कर दें। इससे जहां खेतों में उगी घास नष्ट होगी, वहीं उनके दोबारा जमने की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed