{"_id":"64b1871985220463c20af8b7","slug":"to-avoid-the-allegation-of-rape-the-girl-got-married-bahraich-news-c-98-1-slko1013-330-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दुष्कर्म के आरोप से बचने के लिए कराया किशोरी का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दुष्कर्म के आरोप से बचने के लिए कराया किशोरी का निकाह
Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
- फखरपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस बनी पूरे मामले से अंजान
- पीड़िता के परिजनों का दावा पुलिस को दी थी मामले की तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
फखरपुर (बहराइच)। दुष्कर्म के आरोप से बचने के लिए एक युवक के घरवालों ने 15 वर्षीय किशोरी का निकाह आरोपी के साथ कराकर मामला रफा-दफा कर दिया। नाबालिग से हुए निकाह का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। दूसरी तरफ क्षेत्रीय पुलिस इस पूरे मामले से अंजान बनी है। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि उनके थाने पर ऐसा कोई मामला नहीं आया है। जिसमें किसी दुष्कर्म पीड़िता ने किसी आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत की हो। इस लिए उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 15 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी परिजनों का कहना है कि उन्होंने थाने पर तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तहरीर में बताया गया कि बीते दिनों जब किशोरी घर पर सोई हुई थी तभी गांव के ही तीन लोग पहुंचे और मुंह दबाकर घर से उठा ले गए। इसके बाद एक युवक उसके साथ दुष्कर्म कर बेहोशी हालत में किशोरी को नहर किनारे छोड़कर फरार हो गया। देर रात होश आने पर किशोरी ने घर पहुंचकर पूरे हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पर पहुंचकर गांव के तीन लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी। पीड़िता के परिजनों का का कहना है कि पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी के पिता को भी थाने पर ले गई थी। बीते बृहस्पतिवार की रात में ग्रामीणों ने दबाव बनाकर दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता का निकाह करा दिया। इसके बाद एक सुलहनामा भी थाने पर भेज दिया। नाबालिग का निकाह जहां क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है वहीं पुलिस पर आरोप है कि सब कुछ जानने के बाद भी वह मामले को दबाने में जुटी है।