फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tired of the molester, the girl left the exam and filed a case

Bahraich News: शोहदे से तंग आकर युवती ने छोड़ी परीक्षा, दर्ज कराया केस

Fri, 08 Aug 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 08 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tired of the molester, the girl left the exam and filed a case
बहराइच। खैरीघाट क्षेत्र में एएनएम का प्रशिक्षण ले रही युवती को एक सिरफिरे युवक की हरकतों से परेशान होकर परीक्षा तक छोड़नी पड़ी। परेशान होकर युवती ने थाने पहुंचकर तहरीर, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने बताया कि एएनएम की ट्रेनिंग के दौरान कॉलेज आते-जाते समय उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। उसी दौरान उसने बहाने से मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट करने शुरू कर दिए। युवती के अनुसार आरोपी लगातार पीछा करता था और सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पणियों व फर्जी तस्वीरों के जरिये मानसिक प्रताड़ना देता रहा। युवती की तहरीर पर खैरीघाट पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed