{"_id":"f126c37a10e0d6659cbae2bb85449207","slug":"tigers-seen-in-ktrnia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कतर्निया में दिखा बाघ का जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कतर्निया में दिखा बाघ का जोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में भ्रमण करने गए फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों को नहर पटरी के पास रविवार दोपहर बाघ का एक जोड़ा दिखाई दिया। इससे वन्यजीव प्रेमी काफी उत्साहित हैं। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी की अगुवाई में 15 सदस्यीय एक दल रविवार को कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग का भ्रमण करने गया था।
विज्ञापन
यहां सभी लोग वन क्षेत्र में भ्रमण करते हुए वन्य जीवों के रहन-सहन का अध्ययन कर रहे थे। फ्रेंड्स क्लब के सदस्य ककरहा रेंज के हंसुलिया बैरियर के पास पहुंचे थे, तभी नहर पटरी के करीब दोपहर एक बजे एक नर और मादा बाघ बैठे दिखाई दिए। इन्हें देख सदस्य वहीं रुक गए।
विज्ञापन
लगभग 15 मिनट के बाद बाघ का जोड़ा जंगल की ओर चला गया। अध्यक्ष लखमानी ने बताया कि कतर्निया में बाघ इस समय विचरण कर रहे हैं। यहां का प्राकृतिक वास उन्हें काफी पसंद आ रहा है। इसके लिए वन क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी जरूरत है।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के डीएफओ आशीष तिवारी ने बताया कि बाघ का जोड़ा दिखने की सूचना मिली है। ककरहा के रेंजर विकास अस्थाना की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया है। पर्यटकों को भी नर व मादा बाघ के दिखने वाले स्थानों पर नहीं जाने की सलाह दी गई है क्योंकि जोड़े किसी भी मनुष्य को देखकर आक्रामक रुख अख्तियार कर सकते हैं।