फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   tiger swims with its cub in katarniyaghat

बाघिन को शावक संग तैरते देख दंग रह गए पर्यटक

Thu, 28 Jan 2016 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 28 Jan 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
tiger swims with its cub in katarniyaghat
बहराइच। कतर्नियाघाट सेंक्चुरी में बाघिन की दहाड़ सुनना या फिर जंगल में चहलकदमी करते तो कइयों ने देखा है लेकिन बुधवार को कुछ पर्यटकों ने बाघिन का अलग अंदाज देखा तो दंग रह गए।
विज्ञापन


वह अपने शावक के साथ गेरुआ के बैक वाटर को तैरकर पार कर रही थी। कतर्निया-गिरिजापुरी तटबंध पर ये दुर्लभ दृश्य देखते ही अमेरिकी पर्यटक मेलीसा ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके अलावा सफेद चीतल के बच्चे ने भी खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में दुर्लभ वन्यजीवों की एक झलक पाने के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी पर्यटक कतर्निया पहुंचे। इनमें अमेरिकन पर्यटक मेलीसा भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों के दल को गाइड चुन्नू दोपहर में जंगल की सैर करा रहा था। यह दल जब वन विभाग की जिप्सी में बैठकर कतर्नियाघाट-गिरिजापुरी तटबंध पर भ्रमण कर रहा था तभी कतर्निया तटबंध तिराहा से एक किलोमीटर पहले गाइड को बाघ की गंध महसूस हुई।

उसने तत्काल सभी को सतर्क किया। इसी बीच गेरुआ नदी के बैक वाटर में दो टाइगर दिखाई पड़े। पल भर के लिए तो पर्यटक सहम गए। लेकिन दूरबीन से देखने पर पता चला कि बाघिन अपने शावक के साथ गेरुआ नदी का बैक वाटर पार करके नदी और बैक वाटर के बीच स्थित दलदल ग्रासलैंड की ओर जा रही है।

इतने में अमेरिका की मेलीसा ने तुरंत अपना कैमरा जूम कर इस क्षण को कैमरे में कैद कर लिया। मुश्किल से चार मिनट ही बीते थे कि बाघिन और शावक ग्रासलैंड में ओझल हो गए।

पर्यटकों का रोमांच और बढ़ गया जब आधा किलोमीटर आगे बढ़ने पर तटबंध के किनारे मैला ताल झील के पास ग्रासलैंड में एक सफेद चीतल का बच्चा उछलकूद करता दिखा।

पर्यटकों ने उसकी अठखेलियां भी कैमरे में कैद कर लीं। इसके बाद रेंज कार्यालय पहुंचकर वन क्षेत्राधिकारी गयादीन से भ्रमण का अनुभव साझा किया।

डीएफओ आशीष तिवारी ने बताया कि बाघ की दहाड़ तो सुनाई पड़ सकती है लेकिन नदी या बैक वाटर में उसको तैरते देखना काफी दुर्लभ संयोग होता है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के लिए यह सुखद क्षण है।


जींस में बदलाव से होते हैं सफेद चीतल

डीएफओ ने कहा कि जो नन्हा सफेद चीतल पर्यटकों ने देखा वह सामान्य प्रजाति का है लेकिन जीन्स में बदलाव के चलते उनके बालों का कलर चेंज हो जाता है।
 
दो दशक पूर्व पाए जाते थे सफेद हिरन

डीएफओ ने बताया कि दो दशक पूर्व कतर्निया के जंगलों में तीन चार स्थानों पर सफेद हिरन देखे जाते थे। इनमें कतर्नियाघाट और निशानगाड़ा रेंज का दलदली इलाका और ग्रासलैंड शामिल था लेकिन समय के साथ इनकी प्रजाति लुप्त हो गई थी।

अब हिरन की ही प्रजाति के सफेद चीतल देखकर लग रहा है कि फिर से जीन्स में बदलाव से सफेद हिरन व चीतल से कतर्नियाघाट के पर्यटक रोमांचित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed