{"_id":"64a7065c6087d20ea805b12b","slug":"tiger-skin-and-bones-recovered-four-arrested-bahraich-news-c-13-1-322203-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाघ की खाल व हड्डियां बरामद, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाघ की खाल व हड्डियां बरामद, चार गिरफ्तार
Thu, 06 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा। नेपाल में बाघ की खाल व हड्डियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाघ को गोली से मारा गया था।
नेपाल में बांके अनुसंधान ब्यूरो व क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय कोहलपुर ने संयुक्त छापेमारी कर बाघ की खाल व हड्डियों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कोहलपुर के डीएसपी सुंदर तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोहलपुर वार्ड नंबर 11 हाम्रो बाजार में छापा मारा गया। वहां से पंचदेवल गांव से लोकेंद्र शाही, कर्ण बहादुर रोकाय, प्रवीण कुमार केसी व सुनील चुनारा को गिरफ्तार किया गया है।
बांके के रेंजर अजित कुमार कर्ण ने बताया कि खाल व हड्डियां वयस्क बाघ की हैं। खाल की लंबाई 9 फिट 8 इंच है। गले में दो गोलियां लगी हैं। हड्डियां कितने बाघों की हैं। इसके बारे में जांच की जा रही हैं।