फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger roars in village, villagers panic

गांव में बाघ ने लगाई दहाड़, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 10 Nov 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tiger roars in village, villagers panic
मोतीपुर रेंज के झाला काशीरामपुरवा गांव में थर्मो सेंसर कैमरा लगाते वनकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के झाला गांव के मजरा काशीरामपुरवा में शनिवार देर रात एक बाघ पहुंच गया। बाघ नेे गांव में पहुंचते ही दहाड़ लगाई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रेंज कार्यालय पर दी। रविवार को सुबह मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने गांव में बाघ आने की पुष्टि करते हुए 10 स्थानों पर थर्मो सेंसर कैमरे लगाए। साथ ही ग्रामीणों को बाघ के हमले से बचने के लिए सतर्क किया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत झाला गांव में बाघ और तेंदुओं की आमद जारी है। शनिवार देर रात जंगल से निकलकर एक बाघ काशीरामपुरवा पहुंच गया। गांव पहुंचते ही बाघ ने दहाड़ लगाई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण डर के मारे घरों में ही दुबके रहे। कुछ देर बाद बाघ पुन: जंगल में चला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय पर बाघ के आने की सूचना दी। वनकर्मी रविवार को सुबह गांव पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी आनंद प्रताप आर्या ने पगचिन्हों की जांच करते हुए नाप की। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गांव में बाघ आ गया था। हालांकि उसनेे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी की अगुवाई में डिप्टी रेंजर शत्रोहन, वन रक्षक परशुराम त्रिपाठी ने 10 स्थानों पर थर्मो सेंसर कैमरे लगाए। साथ ही लोगों को सचेत रहने के लिए जागरूक किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ग्रामीण सतर्क रहें, जिससे बाघ के हमले से बच सकें।

इन स्थानों पर लगे कैमरे
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि काशीरामपुरवा गांव में एक, पृथ्वीपुरवा में दो, बख्शीपुरवा में दो और झाला मार्ग पर पांच कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों में बाघ और तेंदुओं का मूवमेंट आएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed