फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger killed a farmer who went to graze buffalo

भैंस चराने गए किसान को बाघ ने मार डाला

Sun, 17 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tiger killed a farmer who went to graze buffalo
गायघाट (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के जंगल में भैंस चराने गए किसान को बाघ ने मार डाला। साथ में गए दूसरे किसानों ने घटना की सूचना परिजनों के साथ वन विभाग को दी। वन विभाग के साथ परिजन भी रोते-बिलखते जंगल में पहुंचे। जहां पर देखा कि किसान का आधा शरीर खाकर बाघ जा चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट रेंज के विशुनापुर गांव निवासी जंग बहादुर (50) पुत्र घोंघे गांव के कुछ लोगों के साथ रविवार की दोपहर में भैंस चराने जंगल में गये थे। बताया जाता है कि किसान जंगल में पेड़ के नीचे बैठकर आराम करने लगे। तभी जंगल में बाघ आया और पीछे से गर्दन पकड़ते हुए जंग बहादुर को झाड़ी में घसीट ले गया। शोर मचाने पर कुछ दूर पर भैंस चरा रहे दूसरों किसानों ने देखा, लेकिन हिम्मत न पड़ी कि हांका लगा दें और वे भागते हुए बाहर निकले। घर आकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि शरीर का आधा हिस्सा बाघ खाकर जा चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि घटना संज्ञान में आयी है। ग्रामीणों से लगातार अपील की जा रही है कि जंगल में न जाएं। जिससे घटनाओं पर विराम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed