फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger attacks farmer's car in field

Bahraich News: बाघ ने खेत गए किसान की कार पर किया हमला, वाहन सहित गांव की ओर भाग निकला ग्रामीण

Fri, 31 Oct 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 31 Oct 2025 01:39 AM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों भी इन इलाकों में बाघों ने किसानों पर हमला कर तीन लोगों को घायल किया था। अब ग्रामीण समूह बनाकर या चार पहिया वाहनों से खेतों की रखवाली कर रहे हैं।

विज्ञापन
Tiger attacks farmer's car in field
हरखापुर गांव में दिखा बाघ। - स्रोत : किसान

विस्तार

धर्मापुर रेंज अंतर्गत हरखापुर और तिरमुहानी गांव के आसपास इन दिनों बाघों की दहशत बढ़ गई है। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे हरखापुर गांव निवासी खोजे खां खेत की रखवाली के लिए कार से गए थे। उसी दौरान सड़क किनारे गन्ने के खेत में दो बाघ एक मवेशी का शिकार करते दिखे।

विज्ञापन



वाहन की आवाज सुनते ही एक बाघ अचानक कार की ओर झपटा। बाघ को अपनी ओर दौड़ता देख खोजे खां घबराकर कार सहित गांव की ओर भाग निकले, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों भी इन इलाकों में बाघों ने किसानों पर हमला कर तीन लोगों को घायल किया था। अब ग्रामीण समूह बनाकर या चार पहिया वाहनों से खेतों की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लगातार बाघ की सक्रियता से गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग ने कोई उपाय न किया तो ये बाघ आदमखोर बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed