फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger ate Nilgai

बाघ ने नीलगाय का किया शिकार

Mon, 19 Sep 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Tiger ate Nilgai
tiger - फोटो : amar ujala
सुजौली रेंज के रामपुर रेतिया गांव के पास दो दिन से बाघ की दहाड़ सुनाई पड़ रही है। सोमवार दोपहर बाघ ने एक नील गाय का शिकार कर लिया। इसके घंटे भर बाद लकड़ी तोड़ने जंगल जा रही महिलाओं को भी रास्ते में बाघ बैठा मिला।
विज्ञापन


महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने हांका लगाना शुरू किया। काफी भीड़ पहुंच गई। तब बाघ जंगल की ओर भाग गया। घटना से लोग दहशत में हैं। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली रेंज अंतर्गत रामपुर रेतिया गांव स्थित है। गांव जंगल के मध्य बसा हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जंगल से निकले बाघ ने गांव से 100 मीटर की दूरी पर एक नीलगाय का शिकार कर उसे निवाला बना लिया। यह वाकया कई ग्रामीणों ने देखा। घटना के एक घंटे बाद गांव निवासी कुसुमी देवी, सरस्वती, तीजा, कबूतरी, बासमती, गीता, सुरसतिया और विमला जंगल के निकट सूखी लकड़ी बीनने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी सामने रास्ते पर बाघ बैठा दिखा। महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर गांव के लोग हांका लगाते हुए दौड़े। तब बाघ रास्ते से हटकर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed