फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Thunderstorms and showers in the Terai region

Bahraich News: तराई में गरज-चमक के साथ पड़ीं बौछारें

Thu, 02 Apr 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms and showers in the Terai region
 बाबागंज में बुधवार को बारिश से खेत में भीगी फसल।  -संवाद
बहराइच। तराई में बुधवार तड़के अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं और लगभग आधे घंटे तक वर्षा का क्रम जारी रहा। इसके बाद सुबह तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इससे फसलों की कटाई का कार्य प्रभावित हुआ है और किसान परेशान हो उठे हैं। आपदा विभाग ने आगामी तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव की आशंका जताई है।
विज्ञापन


इस समय तराई क्षेत्र में किसान सरसों, तिलहनी और दलहनी फसलों के साथ गेहूं की कटाई में जुटे हैं। बुधवार तड़के जब किसान खेत जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। शहर से सटे नगरौर गांव निवासी अब्दुल रहमान ने बताया कि खेत में सरसों और मसूर की कटी फसल पड़ी है, जो बारिश से भीग गई। बाबागंज निवासी सुखदेव और शत्रोहन ने कहा कि भले ही अधिक वर्षा नहीं हुई, लेकिन नमी बढ़ने से कटाई कार्य तीन-चार दिन तक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं किसान जगदेव ने बताया कि बार-बार बदलते मौसम के मिजाज से इस बार फसल को सुरक्षित घर पहुंचाना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed