{"_id":"6681c3488a6bacf3130a39a4","slug":"three-youths-drowned-in-the-canal-while-making-reels-two-were-rescued-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-116050-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रील बनाते समय नहर में बहे तीन युवक, दो को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रील बनाते समय नहर में बहे तीन युवक, दो को बचाया
Mon, 01 Jul 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
तीनों विशेश्वरगंज के गुजरा गांव के हैं निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
हुजूरपुर (बहराइच)। सरयू नहर की तरबगंज शाखा में रविवार की दोपहर नहर में नहाते हुए रील बनाते समय तीन युवक बहने लगे। चीखपुकार सुन नहर के किनारे मौजूद लोगों ने दो युवकों को बचा लिया। वहीं तीसरा युवक नहर में पानी का बहाव अधिक होने से बह गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करने में जुटी है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गुजरा गांव निवासी अजमत अली (21), फारुख (22) और साहिल (21) हुजूरपुर खुटेहना मार्ग पर सहसलमपुर गांव के पास नहर में नहा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक पिछले कई दिनों से नहर में नहाने आ रहे थे और रील बनाते थे। रविवार को तीनों पुल से छलांग लगाते हुए रील बनाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
नहर किनारे मौजूद लोगों ने दो युवकों को बचा लिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर का बहाव बंद कराकर अजमत को नहर से खोजने की कोशिश की। खबर लिखे जाने तक कुछ भी पता नहीं चला। हूजुरपुर प्रभारी निरीक्षक अनिल मिश्रा का कहना है कि सेल्फी लेते समय युवक डूब गए। जिनमें से दो को बचा लिया गया वहीं तीसरे को नहर से खोजने के प्रयास जारी हैं।