{"_id":"58e7cb524f1c1b41485b71eb","slug":"three-youths-drowned-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवक नदी में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन युवक नदी में डूबे
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
नदी में युवकों के डूबने के बाद बिलखते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के समापन के बाद गुरुवार देर शाम दशमी के मौके पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा को घाघरा नदी में विसर्जित करने के लिए छह युवक प्रतिमा कांधे पर लादकर जालिमनगर तट पर पहुंचे। प्रतिमा विसर्जित करते समय तीन युवक नदी में अर्द्धनिर्मित पिलर में फंसकर गहरे पानी में चले गए। जब तक उन्हें बचाने का उपाय किया जाता, तब तक वे डूब गए। देर रात तक खोजबीन हुई। सुबह दो घंटे के अंतराल में तीनों युवकों के शव नदी से बरामद हुए। परिवारीजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सीमा क्षेत्र होने के चलते बहराइच और लखीमपुर के पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेजा गया है।
बहराइच-लखीमपुर की सीमा पर लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना अंतर्गत नरगड़ा गांव में परंपरा के तहत नवरात्र महोत्सव के मौके पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। नवमी तक पूजा-अर्चना चली।
दशमी के मौके पर गुरुवार देर शाम गांव निवासी शिवकेश (22) पुत्र मदनलाल, महेश यादव (25) पुत्र जगदीश, छोटू (21) पुत्र लल्लन, सहयोगी मंगू, दिनेश और मुनवा के साथ कंधे पर प्रतिमा को लादकर बहराइच के मोतीपुर थाना अंतर्गत जालिमनगर घाघरा नदी के तट पर पहुंचे। उस समय अंधेरा हो रहा था।
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा विसर्जित कर सभी उसे गहरे पानी में पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। उसी जगह पर अर्द्धनिर्मित पिलर था। जिसमें फंसकर छोटू गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के चक्कर में शिवकेश और महेश आगे बढ़े तो पैर फिसलने से वह भी गहराई में पहुंच गए।
तीनों युवकों ने बचाव के लिए चीख पुकार मचाई। अन्य सहयोगियों ने काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें नदी से नहीं निकाल सके। बहाव तेज होने के चलते तीनों युवक मुख्य धारा में बह गए। सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवारीजन रात में ही रोते-बिलखते नदी के तट पर पहुंचे।
धौरहरा के उपजिलाधिकारी रामप्रकाश व मोतीपुर के नायब तहसीलदार रुमित सिंह तथा जालिमनगर चौकी इंचार्ज उदयभान यादव और ईसानगर थानाध्यक्ष शिवानंद यादव भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन रात अधिक होने से डूबे लोगों की तलाश नहीं हो सकी। हालांकि देर रात तक परिवारीजन काफी दूर तक नदी के तट को खंगालते रहे।
सुबह फिर ग्रामीण व पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया गया। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर दो घंटे के अंतराल में तीनों युवकों के शव नदी से बरामद हुए। परिवार के सदस्यों का शव देखकर तट पर मौजूद लोग बिलख पड़े। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।