फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three youth riding a bike died due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Sat, 14 Mar 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Three youth riding a bike died due to vehicle collision
कैसरगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद बिलखते परिव? - फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज बाजार से शनिवार देर रात खरीददारी कर घर वापस जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के रमवापुर रघुवीर सिंह गांव निवासी विनोद पाल (28) पुत्र मुंशीलाल, भाईलाल (29) पुत्र लहरी प्रसाद और सप्सा दिकोलिया निवासी रिंकू पाल (30) पुत्र ननकू पाल शनिवार की दोपहर बाजार आए हुए थे। कैसरगंज बाजार में तीनों युवकों ने कुछ सामान खरीदा। इसके बाद सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात बाइक सवार तीनों युवक कैसरगंज थाना क्षेत्र के परमहंस डिग्री कॉलेज के निकट पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। ऐसे में तत्काल पेट्रोलिंग टीमों को अलर्ट किया गया। हालांकि देर रात तक युवकों को टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ा नहीं जा सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed