फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three wolves were seen in Ghurehraipur and hunted a goat.

Bahraich News: घुरेहरीपुर में दिखे तीन भेड़िये, बकरे का किया शिकार

Tue, 06 Jan 2026 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Three wolves were seen in Ghurehraipur and hunted a goat.
बौंडी (बहराइच)। घूरेहरीपुर गांव में मंगलवार देर शाम को तीन भेड़िये अचानक घुस आए। भेड़ियों ने गांव निवासी राजू के घर में बंधे बकरे का शिकार कर लिया। इससे गांव के लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब छह बजे तीनों भेड़िये एक साथ गांव में दिखाई दिए। इस पर ग्रामीणों ने शोर मचाया। राजू समेत अन्य ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर भेड़ियों को खदेड़ा, तब वे जंगल की ओर भाग निकले। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। गांव से 400 मीटर की दूरी पर बकरे का क्षत-विक्षत अवशेष मिला है। वन क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम भेजी गई है क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रात में ग्रामीणों को घरों के दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई है, बच्चों को अकेले न जाने देने के लिए भी सजग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed