फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three smugglers carrying gold hiding in shoes arrested

जूते में सोना छिपाकर ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers carrying gold hiding in shoes arrested
नेपाल के दांग में पकड़े गए जूते में छिपाकर सोना ले जा रहे तस्कर। - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल की दांग पुलिस ने जांच के दौरान एक कार को पकड़ा। कार में सवार तीन लोग जूते में छिपाकर सोना ले जा रहे थे। तस्करों के पास से 500 ग्राम सोना बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद सोना व कार को सीज कर दिया है। आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद इन सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नेपाल के जिला दांग की पुलिस गुरुवार शाम ईस्ट वेस्ट हाईवे पर गश्त कर रही थी। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता सुमित खड़का ने बताया कि पुलिस टीम लमही नगर पालिका वार्ड नंबर 9 अमिलिया के पास पहुंची। तभी कार सवार लोग आते दिखे। कार सवार लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही जूते निकलवा कर तलाशी ली गई। जूते में पुलिस को सोना मिला। प्रवक्ता डीएसपी सुमित खड़का ने कहा कि तीन लोगों को सोने की तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। उनकी पहचान सुवास श्रेष्ठ घोराही, सम्मान कुमार श्रेष्ठ पोखरा और अपूर्व थैव श्रेष्ठ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 500 ग्राम सोना, 73370 रुपये नकदी भी मिली है। बरामद नकदी, सोना व कार को सीज कर दिया गया है। जबकि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद इन सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed