{"_id":"637fb29e986c8e11a43c7ba0","slug":"three-quintals-of-polythene-recovered-fined-87-thousand-bahraich-news-lko658755110","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीन क्विंटल पॉलीथिन बरामद, 87 हजार का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीन क्विंटल पॉलीथिन बरामद, 87 हजार का जुर्माना वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को स्वच्छ भारत मिशन व पॉलीथिन मुक्त कार्यक्रम के तहत शहर में अभियान चलाया। अभियान के दौरान पालिका की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों से करीब ढाई लाख की लागत की तीन क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद करते हुए 87 हजार का जुर्माना वसूला। पालिका प्रशासन की अचानक हुई कार्रवाई से शहर के मुख्य बाजारों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिबंध के बावजूद बेखौफ बिक रही प्रतिबंधित पॉलिथीन की सूचना पर नपाप के अधिशासी अधिकारी बालमुकुंद मिश्र की अगुवाई में टीम ने शहर के चौक बाजार, केडीसी चौराहा, छावनी चौराहा, दरगाह थाना आदि कई स्थानों पर स्थित दुकानों व गोदामों में ताबड़तोड़ छापा मारा। इस दौरान टीम ने केडीसी तिराहा के पास यस मार्केट स्थित सरदार पत्तल वाले, छावनी स्थित गोयल पत्तल व दरगाह स्थित राकेश मित्तल की दुकानों व गोदामों की सघन तालाशी ली। टीम ने सभी स्थानों से मौके पर करीब ढाई लाख की लागत से अधिक तीन क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन को बरामद की।
ईओ बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूरे शहर में पालिका की टीम ने वृहद अभियान चलाकर चिह्नित विक्रेताओं के गोदामों व दुकानों को खंगालते हुए काफी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद कर 87 हजार धनराशि के जुर्माने की वसूली की है। उन्होंने बताया कि गुपचुप तरीके से इसी तरह अभियान चलाकर दुकानों की जांच की जाएगी।