फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three people killed in accidents, two injured

हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल

Sun, 29 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sun, 29 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three people killed in accidents, two injured
आप उम्मीदवार समेत पांच जख्मी, एक की मौत
अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे कोहरा और धुंध के चलते हुए। मृतकों में एक कानपुर का निवासी भी शामिल है। वह पत्नी और मित्र के साथ जियारत करने सैयदसालार मसऊद गाजी की दरगाह पर आया था। पत्नी और मित्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



कानपुर के किदवई नगर अजीतगंज कॉलोनी निवासी गोविंद कुमार रावत (40) शनिवार को पत्नी नीतू रावत (35) और मित्र विशाल जायसवाल (38) के साथ सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जियारत करने बहराइच आए थे।
विज्ञापन


दरगाह पर जियारत कर वह रात में कार से गोंडा रिश्तेदारी में जा रहे थे। कार सवार परिवार जब कोतवाली देहात अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर बेरिया गांव के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक गोविंद ने दम तोड़ दिया। वहीं, उनकी पत्नी नीतू और मित्र विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 

उधर, हरदी के मासाडीहा निवासी सूका (45) पत्नी रामपाल गांव के लोगों के साथ सीतापुर के नैमिशारण्य जा रही थीं। उनका वाहन भी ट्रक की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने घायल सूका को बहराइच जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


उधर नानपारा-बहराइच मार्ग पर अज्ञात युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस से बेहोश अज्ञात को जिला अस्पताल भेजा, यहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed