{"_id":"850aa7f4b7955a86bf5326740a69977f","slug":"three-people-died-suffring-from-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में मौसम के बदले मिजाज के कारण संक्रामक रोगों का प्रकोप बरकरार है। रविवार को बुखार व पेट दर्द से तीन रोगियों ने दम तोड़ दिया। विभिन्न संक्रामक रोगों से पीड़ित और 24 रोगी भर्ती किए गए हैं। इनमें दो की हालत नाजुक है।
रामगांव थाना अंतर्गत रेहवा मंसूर गांव निवासी बबलू (5) को बुखार की शिकायत थी।
इस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसी तरह कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत घसियारीपुरा निवासी रामावती (55) को शरीर में झनझनाहट, उलझन व बुखार की शिकायत पर अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
उधर, दरगाह थाना अंतर्गत गुल्लावीर कॉलोनी निवासी इंद्रा देवी (55) ने पेट दर्द के कारण अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि रोगियों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उधर, रविवार को जिला अस्पताल में बुखार, डायरिया व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ित और 24 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें रामू (5) दरगाह, प्रीती (7) घसियारीपुरा की हालत नाजुक बताई गई है।