{"_id":"586fda944f1c1b0b32158875","slug":"three-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में ठंड से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में ठंड से तीन लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई में कड़ाके की ठंड जानलेवा साबित हो रही है। बहराइच में दो मासूमों की ठंड लगने से शुक्रवार भोर में मौत हो गई। उधर श्रावस्ती में बीएक की एक छात्रा की स्कूल जाने से पहले ठंड के चलते जान चली गई।
बलरामपुर में हरैय्या थाना अंतर्गत ढौकाही निवासी विपिन (13) को बुखार व उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिवारीजनों ने स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया था। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने विपिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिवारीजनों का कहना है कि जिला अस्पताल बलरामपुर में समुचित सुविधाओं का अभाव देख वह विपिन को लेकर बहराइच पहुंचे जहां इलाज शुरू होते ही उसने दम तोड़ दिया। उधर मुर्तिहा निवासी सुलोचना (3) पुत्री बिहारीलाल को उल्टी, दस्त की शिकायत पर परिवारीजनों ने स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही सुलोचना ने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों के मुताबिक रात में 11 बजे के आसपास तेज ठंड के बाद उसे उल्टी आनी शुरू हुई थी। कोल्ड डायरिया व निमोनिया से ग्रसित 28 और रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उनमें नौमीलाल (11), सुरेश (8), रामू (4), माधवराम (13) व नीलम (2) की हालत नाजुक बताई जा रही है।
उधर श्रावस्ती में इकौना के कबीर नगर में रहने वाली राजकीय महामाया विद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा मंसा कंठरा (18) पुत्री देवी प्रसाद विद्यालय जाने के लिए तैयार हो रही थी। स्नान के बाद अचानक ठंड लगने से उसकी तबियत बिगड़ गई। परिवारीजन पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।