फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three people die in road accident

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Sat, 22 Apr 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Sat, 22 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Three people die in road accident
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
शहर के छावनी बाजार निवासी गल्ला व्यवसायी अपने परिवारीजनों के साथ शुक्रवार की शाम नानपारा में रिश्तेदारी में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर रात वह नानपारा से परिवारीजनों के साथ कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान कार जब आसाम रोड पर अमरइया गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही कंबाइन से बचने के प्रयास में कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में व्यवसायी दंपती और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रात में ही जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


शहर के छावनी बाजार निवासी सीताराम केडिया (65) पुत्र जौहरी केडिया गल्ला व्यवसायी थे। शनिवार को सीताराम की नानपारा रिश्तेदारी में साले के बेटे की शादी की 25वीं वर्षगांठ थी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीताराम अपनी पत्नी प्रेमा केडिया (58) और पुत्र राजेश केडिया (45) व बहू उर्मिला के साथ नानपारा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नानपारा के स्टेशन रोड पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात वह कार से बहराइच घर के लिए रवाना हुए। कार सीताराम का पुत्र राजेश चला रहा था। कार सवार परिवारीजन जब नानपारा-बहराइच मार्ग पर अमरइया गांव के पास रात करीब 12 बजे पहुंचे, तभी सामने से अचानक कंबाइन मशीन आ गई। उससे बचने के लिए राजेश ने साइड ली। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। नानपारा और मटेरा की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस बुलवाई। लेकिन तब तक व्यवसायी सीताराम, उनकी पत्नी प्रेमा और पुत्र राजेश की मौत हो चुकी थी, जबकि बहू उर्मिला केडिया (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। इस पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उर्मिला को रात में ही ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि रात में हादसा हुआ था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन कब्जे में हैं। 

कुछ दिनों पहले हो चुकी है बड़े बेटे की मौत
दुर्घटना में दम तोड़ने वाले व्यवसायी सीताराम के दो पुत्र थे। इनमें बड़े पुत्र पंकज केडिया की बीमारी के चलते सात माह पूर्व मौत हो चुकी है। छोटे पुत्र राजेश पर परिवार की जिम्मेदारी थी, लेकिन सड़क हादसे में रात में उसकी भी मौत हो गई। ऐसे में परिवार पूरी तरह बिखर गया है। 


दिल्ली और लखनऊ में पढ़ते हैं बेटा व बेटी 
दुर्घटना में दम तोड़ने वाले राजेश भी पिता का पुश्तैनी गल्ला व्यवसाय संभाल रहे थे। उनकी बड़ी बेटी आंचल लखनऊ में पढ़ाई करती है। जबकि बेटा राघव दिल्ली में पढ़ता है। वहीं, पूर्व में दम तोड़ चुके पंकज के भी दो संतानें हैं। बेटी पाखुड़ी लखनऊ में और पुत्र आदित्य बहराइच में पढ़ाई करता है। पंकज की पत्नी पल्लवी परिवार को संभाल रही है। लेकिन रात में हुए हादसे के बाद पल्लवी भी बदहवास सी हैं। वह रात में ही अपनी देवरानी का इलाज कराने लखनऊ चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed