फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three more migrants found corona infected in Bahraich

बहराइच में तीन और प्रवासी मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 05 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Three more migrants found corona infected in Bahraich
बहराइच। जिले के तीन और प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सभी मुंबई और दिल्ली सेे कुछ दिन पहले घर लौटे थे। इनका सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को आई, जिसमें तीन श्रमिक कोरोना पाजिटिव मिले हैं। तीन और पॉजिटिव आने से जिले में संक्रमितों की संख्या 96 पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान से रिपोर्ट जिले को भेजी गई। इनमें तीन श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह श्रमिक मुंबई और दिल्ली से बीते दिनों लौटे हैं। सभी होम क्वारंटीन थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव मरीज नवाबगंज विकास खंड के बाबागंज पुरानी बाजार, चित्तौरा और पयागपुर विकास खंड के निवासी हैं। तीन और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। इनमें 62 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि एक्टिव केस 34 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नौ सैंपल की रिपोर्ट देर लंबित है। इसकी रिपोर्ट देर रात आने की उम्मीद है। सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमित मिले मरीजों को चित्तौरा के कोविड लेवल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी गांवों को हॉटस्पॉट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को गांवों को हॉटस्पॉट बना दिया जाएगा।

नवाबगंज विकास खंड के बाबागंज पुरानी बाजार निवासी युवक बीते दिनों मुंबई से लौटा है। युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन करा दिया था। लेकिन युवक होम क्वारंटीन के बजाए पड़ोस के सोरहिया गांव में स्थित तालाब में मछली का शिकार कर रहा था। शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों की टीम युवक को तलाशने पहुंची तो वह मछली मारता मिला। युवक को तालाब के निकट से उठाकर चित्तौरा अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। युवक के इस तरह से क्षेत्र में घूमने और पॉजिटिव मिलने के बाद लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed