फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three line spot including two SIs quarreling

झगड़ा करने वाले दो एसआई समेत तीन लाइन हाजिर

Fri, 05 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Three line spot including two SIs quarreling
बहराइच। विवेचना में नक्शा बनाने को लेकर आपस में विवाद कर मामले को तूल देने वाले दो एसआई समेत तीन लोगों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने दो सिपाहियों को भी लाइन हाजिर किया है। तीन एसआई के कार्य क्षेत्र में फेरबदल करते हुए थानों में भेजा गया, जिसमें एक एसआई की रिपोस्टिंग हुई है। एसपी की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

रामगांव थाने में एसआई कमलशंकर चतुर्वेदी व सुनील वर्मा की तैनाती थी। पिछले दिनों एक खुलासा हुआ था, जिसमें नक्शा बनाना था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसआई सुनील वर्मा को जब विवेचना की फाइल मिली तो उसमें नक्शा नहीं बना हुआ था। नक्शा बनाने को लेकर दोनों एसआई में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो मामला सीओ की जानकारी में आया। सीओ ने एसपी को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी विपिन मिश्रा ने मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआई कमलशंकर चतुर्वेदी व सुनील वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले खैरीघाट थाने में तैनात एसआई अरविंद शर्मा, सिपाही सुनील कुमार सरोज व अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।़ एसपी ने पुलिस लाइन से एसआई महेश चंद्र को रामगांव व कैसर खां को खैरीघाट थाने में भेज दिया। नवाबगंज थाने में तैनात एसआई धर्मवीर सिंह को रामगांव थाने में भेजा है। एसआई धर्मवीर पहले भी रामगांव थाने में अपनी सेवा दे चुके है। यह इनकी रिपोस्टिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed