{"_id":"6ae23e0fc0d2b58fec06a9f8","slug":"three-leopards-spotted-on-the-roof-of-a-primary-school-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159350-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्राथमिक विद्यालय की छत पर दिखे तीन तेंदुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्राथमिक विद्यालय की छत पर दिखे तीन तेंदुए
Wed, 28 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
गिरिजापुरी कॉलोनी में प्राथमिक विद्यालय की छत पर मौजूद तेंदुए। -स्रोत : वीडियोग्रैब
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटी गिरिजापुरी कॉलोनी स्थित शारदा सहायक परियोजना प्राथमिक विद्यालय की छत पर मंगलवार रात एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वन कर्मियों को सूचना दी। तेंदुओं की मौजूदगी से कॉलोनी के लोगों में दहशत है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विद्यालय के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने छत पर तीन तेंदुओं को बैठे देखा। उन्होंने तत्काल गजमित्र गोपाल और अन्य वन कर्मियों को इसकी जानकारी दी। कुछ ग्रामीणों ने तेंदुओं का वीडियो बनाकर सोशल साइट पर वायरल कर दिया।
सूचना पर बीट इंचार्ज संतोष मौके पर पहुंचे और लोगों को शाम के समय अकेले घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर के आसपास रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि तेंदुए दिखाई देने के बाद क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और शाम के समय बाहर निकलने से बचने के निर्देश दिए गए हैं।
-- -- -- -- --
दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ
बिछिया के सीताराम पुरवा गांव में मंगलवार रात स्थानीय निवासी रिंकू तिवारी के घर में सात फीट ऊंची दीवार फांदकर तेंदुआ घुस गया। उसे घर के भीतर देखकर परिजन दहशत में आ गए। सभी लोग कमरों में घुस गए और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर तेंदुआ वहां से भाग निकला। सूचना पर वन रक्षक कौशल किशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।