फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three killed, two injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, दो घायल

Wed, 15 Apr 2026 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured in road accidents
 सड़क हादसे में घायल मुकुल त्रिपाठी।  - फोटो : सड़क हादसे में घायल मुकुल त्रिपाठी।
बहराइच। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। श्रावस्ती के तिलकपुर पतरहवा की नूरुलनिशां (50) सोमवार शाम किसी कार्य से घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। पति साबिर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर गोंडा के करनैलगंज निवासी सागर (55) सोमवार शाम सब्जी लेने के लिए साइकिल से जरवलरोड आए थे। सब्जी लेकर वापस घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।उधर बौंडी निवासी मुकुल त्रिपाठी मंगलवार को बाइक से किसी काम से नगर मुख्यालय आने के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर एक स्थानीय महिला गुड़िया भी आवश्यक कार्य से नगर मुख्यालय आने के लिए खड़ी थी, जिस पर मुकुल ने उसे भी अपनी बाइक पर बिठा लिया। नवोदय आवासीय विद्यालय के समीप बहराइच से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बस से उनकी बाइक में टक्कर लग गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चित्तौरा प्रतिनिधि के अनुसार दरगाह के गदनचक बगिया निवासी नफीस (45) रविवार को अपने परिजनों के साथ ई रिक्शा से बहराइच आ रहे थे। बरदेहरा के पास किसी अज्ञात वाहन से ई रिक्शा में टक्कर लग गई, जिससे नफीस गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मंगलवार को चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के साले एजाज ने बताया कि शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed