फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three killed, six injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में तीन की मौत, छह घायल

Sun, 15 Mar 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 15 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three killed, six injured in road accidents
बहराइच। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन



दरगाह इलाके में आसाम रोड पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से वसीम (22) की मौत हो गई। वह दिहाड़ी मजूदरी करने के लिए शहर आए थे। शहर से घर लाैटते समय देर रात हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।

उधर रिसिया के खैरा दिकौली निवासी रामचरन (35) साइकिल से शुक्रवार रात अपनी ससुराल ककरा गांव जा रहे थे। सलारपुर गांव के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद जुटे गांव के लोग एंबुलेंस का इंतजाम कर ही रहे थे कि तभी रामचरन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




वहीं हरदी के कपूरपुर गांव निवासी रियांश (5) खेलते समय शुक्रवार देर शाम घर के सामने बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, देर रात हालत बिगड़ने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed