{"_id":"68112b6bac610245d0058aad","slug":"three-died-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129792-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में तीन ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में तीन ने दम तोड़ा
विज्ञापन
महसी में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
महसी/फखरपुर/हुजूरपुर (बहराइच)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में लखीमपुर निवासी बाइक सवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौत की सूचना से मृतकों के परिजनोंं में कोहराम मच गया।
लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना थाना क्षेत्र के समैसा निवासी सुहैल (30) मंगलवार की सुबह किसी काम से बहराइच आए थे। जहां से वह बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान हरदी थाना क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर मार्ग पर भगवानपुर के पास सीतापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुहैल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पिकप चालक पिकप सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
पिकअप ने टक्कर से साइकिल सवार की मौत
ग्राम पंचायत अजीतपुर टेपरा निवासी मोहम्मद शफीक (32) सोमवार की शाम साइकिल से सामान खरीदने शिवराजीपुर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से गुजरी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनोंं ने मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फखरपुर थाना प्रभारी मिथिलेश राय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को कुचला, इलाज के दौरान मौत
ग्राम पंचायत बसंतपुर के मजरा चुन्नूपुरवा निवासी गुरुसहाय (85) सोमवार की रात लगभग नौ बजे घर के पास बहराइच-हुजूरपुर सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गेहूं की मड़ाई करने जा रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल गुरूसहाय को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज मेंं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बृजेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।