फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three dead brothers drowned while bathing in the canal, two died

नहर मेें स्नान करते समय तीन सगे भाई डूबे, दो की मौत

Fri, 14 Aug 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three dead brothers drowned while bathing in the canal, two died
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के मदनकोठी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के भाई के तीन पुत्र शुक्रवार को स्नान करने के लिए नहर में गए। जहां स्नान करते समय पैर फिसलने से तीनों डूब गए। सगे दो भाइयों की डूबकर मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना अंतर्गत मदनकोठी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना के भाई नूर अहमद हैं। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर मदनकोठी गांव में घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर नहर स्थित है। नहर में सुबह सगे भाई असद (10), अर्शलान (7) और अशरफ (5) पुत्र नूर अहमद स्नान करने के लिए गए थे। स्नान करते समय पैर फिसलने से तीनों डूब गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे।
विज्ञापन

गोताखोरों ने तीनों सगे भाइयों को नहर से बाहर निकाला, लेकिन पानी में डूबने से अर्शलान और अशरफ की मौत हो गई। गोताखोरों ने असद को बाहर निकाला तो उसकी सांस चल रही थी। असद को परिवारीजनों ने सीएचसी फखरपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पंचनामा के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया है। परिवारीजनों ने सगे भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया है। सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed