फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three brokers arrested from ARTO office, case registered

Bahraich News: एआरटीओ कार्यालय से तीन दलाल गिरफ्तार, केस दर्ज

Wed, 31 May 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 31 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three brokers arrested from ARTO office, case registered
-छापा पड़ा तो दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए कई जालसाज
विज्ञापन

-दलालों का नेटवर्क हावी, विभाग के कर्मचारियों की भी मिलीभगत
- डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। एआरटीओ कार्यालय में दलालों का खासा नेटवर्क है। डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर बुधवार की दोपहर जब सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने छापा मारा तो इस बात का खुलासा हुआ। यहां तमाम प्रकार के अभिलेख कब्जे में लिए गए हैं। मौके से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्य में विभागीय कर्मचारियों के शामिल होने की भी बात सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर में स्थित एआरटीओ कार्यालय में कोई भी काम सीधे तरीके से नहीं होता। यहां यदि आपको कोई काम करवाना है तो उसके लिए चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है। आलम यह है कि कार्यालय के चारों तरफ इस तरह की दुकानें सजी है जिसमें गलत काम होते है। इस मामले की शिकायत शासन से भी की गई थी। इसके बाद बीते दस मई को शासन ने डीएम को पत्र भेजकर एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए थे। इसी के चलते डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व सीओ सिटी राजीव सिसौदिया ने पुलिस टीम के साथ यहां पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस कार्रवाई को देख कार्यालय के अंदर मौजूद करीब एक दर्जन संदिग्ध लोग बाउंड्रीवाल कूदकर भागने लगे। लेकिन इसमें एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं कार्यालय के बाहर बने एक कांप्लेक्स से भी दो दर्जन से भी अधिक लोग भाग निकले व दुकानें बंद कर दी। हालांकि पुलिस ने यहां से दो लोगों को पकड़ा है। बताया गया कि पुलिस ने कंप्यूटर, पैन ड्राइव समेत तमाम ऐसे कागजात बरामद किए हैं जिससे यह साबित हो रहा है कि यहां पर नकली ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड समेत अन्य कागजात बनाने का काम होता था। अधिकारियों ने सभी अभिलेख कब्जे में लिया है। हालांकि पकड़े गए लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया जा रहा है। लेकिन पुलिस जांच के बाद यहां एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------------------

बाक्स-
विभागीय कर्मचारियों की सांठगांठ से खेल
पुलिस की कार्रवाई में यह बातें भी सामने आई है कि यह पूरा खेल विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से चल रहा है। अवैध कार्य करने वाले लोगों के पास से जो डायरी मिली है उसमें तमाम ऐसे फोन नंबर और नाम मिले हैं जो विभाग के कर्मचारी है। इसके अलावा इन डायरी में लेनदेन का हिसाब भी लिखा मिला है। पुलिस जांच के बाद विभाग से जुड़े कई लोगों पर भी शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।
---------------------------------------------------------------------

---------------------------------------------------------
वर्जन-
एआरटीओ कार्यालय व आस-पास अवैध तरीके के कार्य होने की शिकायत मिली थीं। डीएम के निर्देश पर छापा मारा गया तो कई गड़बड़ी सामने आई है। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में रामगांव थाने में केस दर्ज कराया गया है।
शालिनी प्रभाकर, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed