{"_id":"65cfb6cb9f68621f79008364","slug":"three-bridges-will-be-built-over-drains-bahraich-news-c-98-1-slko1013-110191-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नालों पर बनेंगे तीन पुल, दो लाख लोगों का आवागमन होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नालों पर बनेंगे तीन पुल, दो लाख लोगों का आवागमन होगा आसान
Sat, 17 Feb 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 17 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के अलग-अलग इलाकों से गुजरने वाले बड़े नालों पर तीन पुल बनाए जाएंगे। इन पुलों को बनाने पर करीब सवा सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुलों को बनाने के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने पुल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। तीनों पुल के बनने से महसी व शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र की दो लाख की आबादी को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
एक पुल महसी ब्लॉक क्षेत्र के नाले पर बनाया जाएगा। ग्राम रमवापुर खुर्द से बाहरपुर हुसैनपुर संपर्क मार्ग के बीच गुजरे बड़े नाले पर पुल नहीं होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इस नाले पर पुल के साथ दोनों तरफ सीसी रोड भी बनाई जाएगी। इसके लिए प्रदेश शासन ने पौने चार करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
बाहरपुर हुसैनपुर संपर्क मार्ग से दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आवागमन होता है। बारिश के मौसम में नाल उफनाने से ग्रामीणों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट जाता था। उन्हें नाला पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन
दूसरा पुल शिवपुर ब्लॉक के डल्लापुरवा मार्ग के बीच से निकले नाले पर बनाया जाना है। इस नाले पर पुल नहीं होने से कई गांवों के निवासियों को आवागमन में समस्या होती है। बारिश में ग्रामीणों के लिए नाला पार करना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण काफी समय से पुल बनाने की मांग कर रहे थे। पुल और उसके दोनों तरफ सीसी रोड बनाने के प्रस्ताव को पिछले दिनों शासन से स्वीकृत मिली है।
इस काम पर एक करोड़ 30 लाख रुपये का खर्च होने का अनुमान है। पुल बनने से एक दर्जन गांव के लोगों का नाले की दूसरी तरफ जाने-आने में काफी सहूलियत होगी। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र में ही मानिकपुर मार्ग से निकले नाले पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे एक दर्जन लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। दो करोड़ छह लाख रुपये की लागत से नाले पर नया पुल बनाने की तैयारी है। इसके लिए शासन से बजट मंजूर हो चुका है।
ग्रामीण काफी समय से कर रहे पुल बनाने की मांग
तीन पुलों के बनने से ग्रामीण खुश हैं। क्षेत्र के रामकुमार बाजपेई, रामललन, पंकज, राजित मिश्रा, भुवन, लक्ष्मीकांत, बहोरल आदि का कहना है कि ने बताया कि बाढ़ व बारिश के समय नालों के उफनाने से आवागमन में काफी परेशानी होती थी। पुल नहीं होने से नाले के दूसरी तरफ जाना दुश्वार हो जाता था। आम दिनों में भी नाला पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। नालों पर पुल बनाने की काफी समय से मांग की जा रही थी। पुल बनने से आवागमन में काफी सुगम हो जाएगा।
जल्द शुरू कराया जाएगा कार्य
महसी व शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के नालों पर तीन पुल बनने की शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए करीब सवा सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके पुलों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
-प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड