फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Thieves stole jewellery worth Rs 10 lakh from a soldier's house.

Bahraich News: सैन्यकर्मियों के घर से 10 लाख के जेवर ले उड़े चोर

Tue, 14 Apr 2026 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewellery worth Rs 10 lakh from a soldier's house.
पयागपुर के सहसरावां गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : पयागपुर के सहसरावां गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
पयागपुर। सहसरावा गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राधाकृष्ण मिश्र के घर में चोर दीवार फांदकर घुस गए और कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों को खंगाला। पीड़ित के अनुसार, चोर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात व कुछ नकदी लेकर भाग गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि राधाकृष्ण मिश्र के तीनों बेटे एसएसबी और सेना में तैनात हैं, जिसके चलते वे बाहर रहते हैं। घर में केवल महिलाएं थीं, जो घटना के समय गहरी नींद में सो रही थीं। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी शिवराम वर्मा के घर को भी निशाना बनाया। वहां सेंधमारी कर घर में घुसे चोरों ने बक्से में रखी सोने की मटरमाला और नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और जल्द ही चोरी के आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed