{"_id":"6209402d7aa38e3dcc28c655","slug":"there-will-be-special-vigil-at-the-polling-stations-of-the-border-areas-bahraich-news-lko6176783132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा से सटे क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर होगी विशेष चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा से सटे क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर होगी विशेष चौकसी
विज्ञापन
नानपारा क्षेत्र में मतदानस्थल के निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करते ड
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव चौधरी ने रविवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर दोनों अधिकारियों ने निडर होकर मतदान करने की अपील की।
नानपारा विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती एरिया में स्थापित मतदान केंद्रों प्राथमिक विद्यालय शिवुपर मोहर्निया, बख्शीगांव प्रथम, रामजानकी इंटर कॉलेज रूपईडीहा व एसएसबी चौकी शिवपुरा का डीएम-एसपी ने भ्रमण किया। भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा क्षेत्र में नेटवर्क की उपलब्धता व सीमा क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर मौजूद एसडीएम नानपारा अजित परेश, सीओ जंग बहादुर यादव व अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने मतदाताओं से सबसे पहले इस बात की जानकारी प्राप्त किया कि किसी को मतदान करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है। क्षेत्र में कोई ऐसा व्यक्ति तो नहीं है जो मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करता हो। लोगों से यह भी अपील की कि निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। क्षेत्र में किसी प्रकार की रिश्वत, शराब या धनराशि के वितरण जैसी कोई बात सामने आए तो संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें।