फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There is no stretcher, the patient had to be carried in the lap

Bahraich News: स्ट्रेचर है नहीं, गोद में उठा कर ले जाना पड़ा मरीज

Wed, 03 Sep 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 03 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
There is no stretcher, the patient had to be carried in the lap
बहराइच मेडिकल कॉलेज में गोद में उठाकर मरीज को ले जाता युवक।  -संवाद
बहराइच। मेडिकल कॉलेज का हाल एक बार फिर बेकाबू हो गया है। हालात ऐसे हैं कि मरीजों को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हो रहा। मंगलवार को परिजन मजबूरी में गंभीर मरीजों को गोद में उठाकर इमरजेंसी ले जाते दिखे। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर लंबी लाइन लग गई, दोपहर तक दो हजार से ज्यादा रोगियों का परचा कट चुका था।
विज्ञापन




अस्पताल के सभी वार्डों में बेड फुल हो चुके हैं। अचानक बुखार और वायरल के मरीज बढ़ जाने से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था चरमराई दिखी। संसाधन कम पड़ने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। जरवल रोड से आए दिनेश कुमार ने बताया कि स्ट्रेचर के लिए बहुत प्रयास किया, लगभग आधे घंटे इंतजार में खड़े रहने के बावजूद स्ट्रेचर न मिलने पर मरीज को गोद में उठाकर इमरजेंसी वार्ड तक ले गए।
विज्ञापन




लगभग यही हाल अन्य मरीजों का भी रहा। स्ट्रेचर न मिलने से गोद में या चारपाई पर उठाकर मरीज को अंदर ले जाना पड़ रहा है। इससे न केवल गंभीर मरीजों की जान को खतरा बढ़ रहा है, बल्कि परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




वार्डों में जगह न होने से मरीज फर्श पर बैठकर इलाज कराते दिखे। परचा कटवाने के लिए भी घंटों लंबी लाइनें लगीं। वार्डों के बरामदों में भी बेड लगे हुए हैं, जिन पर मरीज भर्ती हैं। ज्यादातर रोगी मौसमी और तेज बुखार की चपेट में हैं।





जिम्मेदारों का दावा, संसाधन पर्याप्त

मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने दावा किया कि संसाधन पर्याप्त हैं और किसी को दिक्कत नहीं होने दी जा रही। उन्होंने कहा कि यदि किसी मरीज को स्ट्रेचर न मिलने की शिकायत है, तो उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed