{"_id":"63e537fdcd0cfba8b40957ef","slug":"the-young-man-slit-his-throat-condition-critical-bahraich-news-c-13-1-82031-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: युवक ने रेता अपना गला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: युवक ने रेता अपना गला, हालत गंभीर
Thu, 09 Feb 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। नानपारा में स्टेशन रोड निवासी एक युवक ने बृहस्पतिवार को अपना गला रेत लिया। खून से लथपथ युवक को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
नानपारा के स्टेशन रोड निवासी मनोज अग्रवाल (30) अपनी मां कुसुम के साथ रहता है। मनोज की शादी नहीं हुई है। बृहस्पतिवार सुबह मनोज सोकर उठा और दूसरे कमरे में चला गया।
वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकला तो कुसुम ने आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर कुसुम ने किसी तरह धक्का देकर दरवाजा खोला तो कमरे में मनोज खून से लथपथ पड़ा था। उसका गला बुरी तरह से कटा था। ये देख कुसुम ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। मनोज को सीएचसी नानपारा से मेडिकल कॉलेज बहराइच और फिर वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मनोज के पिता जम्मू में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि युवक द्वारा अपना गला रेतने की जानकारी मिली है। छानबीन करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।