{"_id":"af0ab8d59bd31187b0f21999247eab4c","slug":"the-young-man-dropped-to-the-pit-of-boring-entered-hump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग के गड्ढे में घुसे युवक पर गिरा मिट्टी का टीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग के गड्ढे में घुसे युवक पर गिरा मिट्टी का टीला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत जौहरा गांव में बोरिंग के 16 फीट गड्ढे से पानी निकाल रहे एक युवक पर मिट्टी का टीला ढह गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े। पुलिस भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गड्ढे से सुरक्षित निकाला गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जामिन अली (35) पुत्र मुश्ताक ने शुक्रवार को अपने खेत में बोरिंग कराई थी। रात में बरसात के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। सुबह खेत पहुंचे जामिन ये गड्ढे में पानी देखा तो वह गड्ढे में घुसकर पानी निकालने लगा। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी का टीला ढह गया, जिसके नीचे वह दब गया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग दौड़े। लेकिन गहराई अधिक होने के चलते उसे निकालने में सफल नहीं हुए। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से जमीन को बाहर निकलवाया।