{"_id":"58ac83994f1c1b0a53b245bb","slug":"the-woman-bore-a-child-on-a-rickshaw-at-the-hospital-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल गेट पर रिक्शे पर महिला ने जना बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल गेट पर रिक्शे पर महिला ने जना बच्चा
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती को जब परिवारीजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी अस्पताल गेट पर पहुंचते ही महिला की हालत बिगड़ गई। गर्भवती के साथ मौजूद महिलाओं ने गेट पर चादर का पर्दा लगाकर प्रसव कराया। मामले की सूचना अस्पताल को दी गई। इसके बाद पहुंचे अस्पताल कर्मियों ने स्ट्रेचर पर लादकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
दरगाह थाना अंतर्गत परसौरा गांव निवासी सुनीता सेन (26) पत्नी अर्जुन सोमवार को शहर के मोहल्ला नौवागढ़ी में स्थित एक रिश्तेदार के घर आई थी। मंगलवार दोपहर में गर्भवती सुनीता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
इस पर परिवारीजन घर की महिलाओं के साथ सुनीता को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। रिक्शे पर सुनीता जिला अस्पताल जा रही थी। लेकिन महिला अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर साथ में मौजूद महिलाओं ने चादर का पर्दा लगाकर रिक्शे पर ही प्रसव कराया।
विज्ञापन
आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने सूचना महिला अस्पताल को दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारी स्ट्रेचर पर लेकर सुनीता को अस्पताल गए, वहां पर भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।