{"_id":"61be1d7758295f5d422be99a","slug":"the-victim-reached-the-complete-resolution-day-and-pleaded-bahraich-news-lko6095607111","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! हमरे घर के छता टपकत है, हमका प्रधानमंत्री वाला आवास दिलवाए देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! हमरे घर के छता टपकत है, हमका प्रधानमंत्री वाला आवास दिलवाए देव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आपै बड़े वाले साहब हौ, हमार घरवा कच्चा बना है, छता भी टपकत है। कई बार पीएम योजना वाला मकनवा पावै खातिर फार्म भरा, लेकिन एको बार हमका नाई मिला। ई परेशानी का समाधान कराए देव तौ हमार बहुत बड़ा कष्ट दूर हुई जाई। यह पीड़ी सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोदनीबसाही के राम कुंवर ने डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ले लगायी।
उन्होंने मौक पर ही पीओ डूडा को पीड़ित की समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। जिले के छह तहसीलों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 311 मामले दर्ज हुए। इनमें से 42 मामले मौके पर ही पक्षकारों की सहमति के आधार पर निपटाए गए।
सदर तहसील में समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने पीड़ितों की परेशानी को सुना। इस दौरान पहुंचे ग्राम इमिलिया के शिवकुमार यादव व मीरपुर कस्बा के सुलेमान ने अवैध कब्जा हटाने, शखैय्यापुरा की सोनम देवी ने पारिवारिक लाभ दिलाने, ढपालीपुरवा के मोबीन हाशमी ने पुष्टाहार वितरण कराने व गुलामअलीपुरा की मंतू ने दिव्यांग पेंशन दिलाये जाने की गुहार लगायी।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस व अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों का निस्तारण तय समयबद्धता के साथ पक्षकार की संतुष्टि के आधार पर सुनिश्चित कराया जाए। इस दौरान सदर तहसील में 55, नानपारा में 36, पयागपुर में 65, महसी में 22, मोतीपुर 53 और कैसरगंज में 80 मामले दर्ज हुए।