{"_id":"576ac9854f1c1b9172b489ce","slug":"the-two-married-committed-to-suiside","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहिताओं ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विवाहिताओं ने फांसी लगाकर दी जान
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटका भगतपुरवा और पलटनपुरवा गांव की दो विवाहिताओं ने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। आत्महत्या करने वाली एक महिला का विवाह छह माह पूर्व हुआ था। हालांकि, अभी दोनों मामलों में मायके के लोगों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हुजूरपुर थाना अंतर्गत कटका भगतपुरवा निवासी सहनाज (20) पत्नी इश्तिखार बुधवार सुबह घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान सहनाज ने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजन जब घर लौटे तो सहनाज को फांसी के फंदे पर लटका देखकर सकते में आ गए।
विज्ञापन
सहनाज का विवाह छह माह पूर्व 15 दिसंबर को हुआ था। उधर, इसी थाना क्षेत्र के पलटनपुरवा गुलहरिया गांव निवासी निशा देवी (22) पत्नी रामदीप ने भी साड़ी से बड़ेर में फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी। निशा का पति पंजाब में नौकरी करता है। दोनों स्थानों पर उप निरीक्षक बीके सिंह ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन