{"_id":"5fcfb0508ebc3ecfaa6d853d","slug":"the-truck-overturned-due-to-uncontrolled-fog-khalasi-died-bahraich-news-lko553843489","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, खलासी की मौत
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर। गोंडा से यूरिया लाद कर एक ट्रक चफरिया जा रहा था। मंगलवार तड़के कोहरा अधिक होने पर मटेरा पुलिस चौकी के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इससे हेल्पर की दबकर मौत हो गई, जबकि चालक सकुशल बच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। उधर फखरपुर में हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोंडा से यूरिया लादकर एक ट्रक चफरिया के लिए रवाना हुआ था। नानपारा-बहराइच मार्ग पर मटेरा थाना क्षेत्र के पुराने चौकी के निकट घने कोहरे के चलते चालक वाहन से संतुलन खो बैठा। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में विशेश्वरगंज के बेलवा फत्तेपुरवा निवासी हेल्पर आनंद तिवारी (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक ने कूदकर जान बचा ली। हादसे की सूचना पाकर थानाध्यक्ष चौथीराम यादव, उपनिरीक्षक रियाज अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक मालिक को सूचना दी गई है। घने कोहरा के चलते हादसा हुआ है। उधर लखनऊ-बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र के रुकनापुर बाजार में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें गोंदौरा निवासी जुबेर व उसकी पत्नी शफीकुन निशा तथा दूसरी बाइक पर सवार जरवलरोड क्षेत्र के करनईडीह गांव निवासी गंगाराम, जंगबहादुर समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर सिपाही अजय यादव और सुधीर यादव मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।