{"_id":"5e6e65838ebc3ea7fc33b6b6","slug":"the-team-of-two-youths-who-returned-from-malaysia-investigated-bahraich-news-lko513669383","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया से लौटे दो युवकों की टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलयेशिया से लौटे दो युवकों की टीम ने की जांच
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा क्षेत्र के एक गांव से दो युवक मलयेशिया गए हुए थे। यहां से दोनों कुछ दिन पूर्व घर लौटे हैं। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की और कोरोना के लक्षणों व बचाव के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही एक सप्ताह तक घर में ही रहने की सलाह दी गई।
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव से दो युवक मलयेशिया गए हुए थे। मलयेशिया वह करीब पंद्रह दिनों तक रहे। इसके बाद नौ मार्च को दोनों भारत लौटे थे। इस समय वह घर पर थे। जिसकी जानकारी स्वास्थ्य महकमे को मिली। जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अर्चित श्रीवास्तव टीम के साथ गांव पहुंच गए।
दोनों युवकों को बुलाकर उनको साफ-सफाई से रहने की जानकारी दी गई। दोनों में कोरोना वायरस के लक्षणों की जांच की गई। जांच के दौरान सब कुछ ठीक मिला। जिस पर टीम ने दोनों युवकों को मास्क, सेनेटाइजर आदि दिए। टीम ने बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही दोनों युवकों को घर से करीब एक सप्ताह तक बाहर नहीं निकलने की भी सलाह दी।