फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The teacher accused six people including her husband of cheating and grabbing the house

Bahraich News: शिक्षिका ने पति समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी कर मकान हड़पने का लगाया आरोप

Tue, 24 Dec 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Dec 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
The teacher accused six people including her husband of cheating and grabbing the house
बहराइच। मोतीपुर कस्बा निवासी शिक्षिका ने पति समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी कर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी, नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मोतीपुर कस्बा निवासी शिक्षिका रजनी की थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार वह निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं। आने-जाने में समस्या होने पर वर्ष 2015 में कस्बा में चार लाख रुपये से ऊषा देवी से एक प्लाॅट खरीदकर मकान का निर्माण कराकर रह रही थी। वे दिसंबर, 2021 में अपने भाई के पास अयोध्या गईं थी। इसी बात का लाभ उठाते हुए मोतीपुर निवासी पति रघुनन्दन, ऊषा देवी, उम्मतुननिशा, हसीना, मोंगवा निवासी मंजू देवी, नयापुरवा निवासी पूनम और अफजाल ने घर पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

पति व उनके बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसका फायदा उठाकर पति ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और मकान को फर्जी तरीके से बेच दिया। शिकायत पर एसडीएम ने आरोपियों को मकान से बेदखल करते हुए कुर्की की कार्रवाई करवाई। थानाध्यक्ष मोतीपुर राकेश पांडेय ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। शिक्षिका के पति से कई लोगों ने जमीन खरीदी है। उन्होंने फर्जी तरीके से लोगों को जमीनों का बैनामा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed