फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The start of heat, mercury at 40 degrees

शुरू हुआ गर्मी का कहर, पारा 40 डिग्री पर

Sun, 14 Apr 2019 10:43 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Sun, 14 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
तराई में रविवार को पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। सूरज ने लोगों को झुलसाया। लोगों का कहना है कि अप्रैल में जब यह हाल है तो मई और जून में मौसम और सितम ढाएगा। रविवार को भीषण गर्मी के कारण तपिश से लोग बेहाल रहे।  जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार फिलहाल अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। पारा और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


चैत्र माह में जेठ का एहसास हो रहा है। सूरज की झुलसन लोगों को बेहाल किए हुए हैं। रविवार सुबह आठ बजे तापमान 36 डिग्री दर्ज हुआ। जैसे-जैसे दिन बीतता गया, गर्मी भी बढ़ने लगी। दोपहर 12:10 बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप से लोग बेहाल रहेे। आर्द्रता 46 प्रतिशत होने के कारण गर्मी के बीच ही लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा। धूप इतनी तेज थी कि लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


तेज धूप के बीच ही 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म पछुवा हवा ने लू का एहसास कराया। घर से निकले लोग सूरज की किरणों से परेशान नजर आए। फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग तकनीकी विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। लगभग एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ रहा है। ऐेसे में गर्मी से फिलहाल निजात नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल की नियमित करें सिंचाई
फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसवी सिंह ने बताया कि सूरज की झुलसन से फसलों को बचाने के लिए किसानों को सजग रहना होगा। नियमित फसलों की सिंचाई करनी होगी। फसलों को सूखने न दें।

ऐसे ही तापमान बढ़ा तो छात्र भी होंगे परेशान
इस समय स्कूल खुले हैं। रविवार को अवकाश था लेकिन सोमवार सुबह फिर बच्चे विद्यालयों जाएंगे। दोपहर में चिलचिलाती धूप के बीच घर लौटने की मजबूरी होगी। ऐसे में सूरज की तपिश बच्चों को भी बेहाल करेगी। 


गर्मी के मौसम के अनुरूप सुबह विद्यालय का समय आठ से एक बजे है। गर्मी बढ़ने पर शासन की ओर से स्कूलों के समय परिवर्तन का जैसा आदेश होगा, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
-राजेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed