फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The speed of death on the road is devastating families.

Bahraich News: सड़क पर मौत की रफ्तार उजाड़ रही परिवार

Mon, 18 May 2026 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The speed of death on the road is devastating families.
बहराइच। जिले की सड़कों पर रफ्तार अब सीधे मौत का कारण बनती जा रही है। रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुए भीषण हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पहले बहराइच-नानपारा मार्ग पर कंबाइन से टकराकर कार में सवार चार दोस्तों की मौत हो गई, और दो युवकों की जिंदगी दांव पर लग गई। इसके कुछ घंटों बाद ही नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बहराइच-खीरी सीमा के पास मैजिक और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में 10 लोगों की जान चली गई। इनमें छह लोग बहराइच जिले के थे।
विज्ञापन



हादसों में मारे गए अधिकतर लोग मेहनत-मजदूरी, व्यापार और नौकरी से जुड़े थे। मिहींपुरवा निवासी व्यापारी राजेश गोयल व्यापार के सिलसिले में निकले थे, जबकि मोतीपुर इलाके के जयवीर सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और बेहतर भविष्य के सपनों के साथ घर लौट रहे थे। जिले में बीते चार महीनों में सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग, नशे में वाहन चलाना और भारी वाहनों की लापरवाही हादसों का कारण बन रही है। कई जगहों पर हाईवे किनारे खड़े वाहन भी जानलेवा साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी आम हो चुकी है। बाइक सवार बिना हेलमेट और कार चालक बिना सीट बेल्ट सफर कर रहे हैं। रात के समय तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण न होने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों से कैसे बचें

-दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें।
-कार में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
-ओवरटेकिंग करते समय पूरी सावधानी बरतें।
-थकान या नींद आने पर वाहन न चलाएं।
-नशे की हालत में ड्राइविंग बिल्कुल न करें।
-रात में हाई बीम और तेज गति से बचें
-सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से दूरी बनाकर चलें।


एएसपी बोले, गति सीमा का पालन जरूरी

एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि अधिकांश सड़क हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हो रहे हैं। वाहन चालकों को गति सीमा नियंत्रित रखनी चाहिए। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट और चारपहिया चालक सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। यातायात नियमों का पालन ही सड़क हादसों को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है।
चार माह में हादसों में 252 लोगों की मौत

माह
हादसे
मौतें
घायल
जनवरी
118
52
96
फरवरी
104
47
88
मार्च
126
63
109
अप्रैल
132
61
117
मई 78
32 69
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed