{"_id":"680c0e392fb23b5d3801b6b4","slug":"the-smoke-destroyed-the-married-life-of-rafia-and-chhoti-kumari-before-they-could-become-mothers-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129580-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धुएं के गुबार ने मां बनने से पहले उजाड़ दिया राफिया व छोटी कुमारी का सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धुएं के गुबार ने मां बनने से पहले उजाड़ दिया राफिया व छोटी कुमारी का सुहाग
Sat, 26 Apr 2025 04:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 26 Apr 2025 04:05 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के दरगाह मोहल्ला स्थित मिल में ड्रायर फटने के बाद फैले धुएं से श्रमिकों की मौत के बाद म
बहराइच।
राइस मिल प्रशासन की लापरवाही ने जहां पांच परिवारों से उनका बेटा छीन लिया तो वहीं गर्भ में पल रहे दो बच्चों को जन्म लेने से पहले ही पिता विहीन बना दिया। इसका दर्द शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर देखने को मिला। मृतकों के परिजनों की दहाड़ें सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। मिल के ड्रायर से निकले काले धुएं ने गर्भवती राफिया व छोटी कुमारी पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।
दरगाह मोहल्ला स्थित राजगढि़या राइस मिल के ड्रायर फटने व उसके बाद मिल प्रशासन द्वारा बरती गई लापरवाही ने पांच मजदूरों की जिंदगी छीन ली। तीन को गंंभीर रूप से बीमार कर दिया। हादसे से कन्नौज के ददौना निवासी गफ्फार अली की पत्नी राफिया के मां बनने की खुशी छीन ली। परिजनों ने बताया कि गफ्फार की एक वर्ष की बेटी है। पत्नी राफिया अभी गर्भवती हैं। इसे लेकर गफ्फार बहुत खुश थे, लेकिन बच्चे के जन्म से पहले ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से राफिया अचेत होकर गिर गईं।
होश आने पर राफिया सिर्फ एक ही बात रट रही हैं कि बच्चा जन्म लेने के बाद पापा किसे कहेगा। हादसे में मृत बिहार के बिहारीपुरवा निवासी बिट्टू शाह की पत्नी की भी स्थिति कुछ ऐसी ही है। छोटे भाई ने बताया कि बिट्टू की पत्नी छोटकी कुमारी गर्भवती हैं। पहले से उन्हें एक बेटी है। पूरा परिवार नए मेहमान के स्वागत की तैयारी में था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- इकलौते कमाने वाले थे जहूर, बबलू पर थी छह बेटियों की जिम्मेदारी
श्रावस्ती जिले के सिरसिया निवासी मृतक जहूर अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनका भाई पैर से दिव्यांग है। जहूर ही भाई, पत्नी और दो बेटी व एक बेटे का पालन पोषण करते थे। जहूर की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम है। सभी के सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। हादसे के शिकार सौरिक निवासी बबलू की छह बेटियां हैं, जिन्हें वह बेहतर शिक्षा देना चाहते थे। साथी सौरिक निवासी सूरज प्रजापति ने बताया कि पत्नी व बेटियोंं की रो-रोकर बुरा हाल है। सौरिक के ही रहने वाले पांचवें मृतक रजनेश की दो बेटी व एक बेटा हैं। रजनेश की मौत के बाद पत्नी रीमा का बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मुख्यमंत्री ने जताया शोक, हर संभव मदद का आदेश
मिल हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत व तीन के घायल होने की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। एक्स पर सीएम ऑफिस के हैंडल से व्यक्त शोक संवेदना में उन्होंने जिला प्रशासन को घायलोंं के बेहतर इलाज व हर संभव मदद के लिए भी आदेशित किया है।