फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The Principal Secretary will meet 'Gajmitras' today in Bishunapur, a village with a large Tharu population.

Bahraich News: थाररू बहुल गांव बिशुनापुर में आज गजमित्रों से मिलेंगी प्रमुख सचिव

Fri, 12 Jun 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Principal Secretary will meet 'Gajmitras' today in Bishunapur, a village with a large Tharu population.
बिछिया। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली जीमोमी शनिवार को थारू बहुल गांव बिशुनापुर पहुंचकर गजमित्रों से संवाद करेंगी। उनके साथ पीसीसीएफ (वन्यजीव) अनुराधा विमूरी भी मौजूद रहेंगी। कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि दोपहर तीन बजे पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सचिव गजमित्रों के कार्यों की जानकारी लेंगी और उनसे फीडबैक लेंगी।
विज्ञापन

गजमित्रों की टीम नेचर, एनवायरनमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी द्वारा गठित की गई है, जो मानव-हाथी संघर्ष को कम करने में भूमिका निभा रही है। उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में गजमित्रों के कार्यों की सराहना की थी। रविवार को कतर्नियाघाट स्थित ईको अवेयरनेस सेंटर में गजमित्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद प्रमुख सचिव विस्टाडोम कोच से कतर्नियाघाट, दुधवा और किशनपुर के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed