फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The mystery involved in the murder and suicide of a young man

युवक की हत्या व आत्महत्या में उलझी गुत्थी

Sat, 03 Oct 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
The mystery involved in the murder and suicide of a young man
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के केशवा कुंडा गांव में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक के शव का मामला उलझता जा रहा है। परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो पुलिस ने मामले में जमीन विवाद को मानते हुए गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे में यह मामला हत्या व आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गया है।
विज्ञापन

फखरपुर थाना क्षेत्र के केशवा कुंडा गांव निवासी ननकू (22) पुत्र अमृतलाल का शव शुक्रवार को बाग में फंदे पर लटका मिला था। इसके बाद उसकी बहन ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। बहन का आरोप है कि गांव की ही एक लड़की का पत्र उसके भाई के पास आया था। उसी के बाद लड़की पक्ष के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हुई थी। फखरपुर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed