फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The miscreants robbed the college watchman as hostage

बदमाशों ने कॉलेज के चौकीदार को बंधक बनाकर की लूटपाट

Fri, 17 Jan 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the college watchman as hostage
नानपारा (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र के भवनियापुर गांव स्थित अवध विहारी इंटर कॉलेज के चौकीदार को गुरुवार की रात बदमाशों ने कॉलेज में घुसकर बंधक बना लिया। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिये। इसके बाद दरवाजा तोड़कर बदमाश 1.10 लाख रुपये समेेत करीब तीन लाख की संपत्ति समेटकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के भवनियापुर गांव में अवध विहारी इंटर कॉलेज स्थित हे। इस कॉलेज में हीरा सिंह पुरवा गांव निवासी दरबारा सिंह चौकीदार है। गुरुवार की रात कॉलेज में असलहों से लैस चार बदमाश घुस आये। बदमाशों को देखते ही चौकीदार दरबारा सिंह ने चिल्लाने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया। असलहा से दिखाते हुए कुछ भी बोलने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए। कॉलेज के दरवाजे को तोड़कर बदमाश दो एलईडी टीवी, तीन डीवीआर, तीन लैपटॉप, एक मोबाइल सेट, दो बैट्री, एक इन्वर्टर और 1.10 लाख रुपये समेट कर फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह कर्मचारियों के स्कूल पहुंचने पर चौकीदार बंधक मिला। घटना की सूचना सूचना तत्काल प्रबंधक शाश्वत जायसवाल को दी गई। इसके बाद कॉलेज प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed