{"_id":"68054fd79a401f11500dcd9d","slug":"the-miscreants-robbed-the-bike-after-beating-the-young-man-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129288-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवक की पिटाई कर बाइक लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवक की पिटाई कर बाइक लूट ले गए बदमाश
Mon, 21 Apr 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। बाइक से लौट रहे डिहवा निवासी शाहिद अली को बाइक सवार बदमाशों ने रोका और उनकी पिटाई कर बाइक छीन ले गए। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बाइक लूट की इस घटना से दहशत में हैं और पुलिसिया इकबाल पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
रिसिया क्षेत्र के डिहवा निवासी शाहिद अली शनिवार को किसी काम से बहराइच आए थे। काम खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान शनिवार रात आसाम रोड पर मोहम्दा ओवरब्रिज के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। शाहिद जब तक कुछ समझ पाते बाइक सवार लुटेरोंं ने उनपर हमला कर दिया और बाइक छीन ली। शाहिद की पिटाई कर उसे हाईवे से नीचे धक्का दे दिया और बाइक लूटकर फरार हो गए। शाहिद ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। लोगों में लूट की इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।
बाइकर गैंग हुआ सक्रिया
रिसिया के डिहवा निवासी शाहिद से बाइक की लूट के एक दिन पहले कोतवाली देहात क्षेत्र में भी बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली देहात के सूफीपुरा निवासी रेनू सिंह से केडीसी के पास बाइक सवार बदमाशोंं ने पर्स लूट लिया था और फरार हो गए थे। लगातार दो दिनों हुई दो घटनाओं से लोगों में बाइकर गैंग के सक्रिय होने की दहशत है।
विज्ञापन
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमेंं लगाई गई हैं। जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
पहुंंप सिंह, सीओ क्राइम